RRB Group D Exam Date 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Group D के 32,438 पदों पर जारी भर्ती में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। RRB ने संबंधित भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम, नई संभावित डेट और Admit Card जारी करने की प्रक्रिया पर आधिकारिक अपडेट साझा किया है। यदि आप भी इस भर्ती के आवेदक हैं, तो यह लेख आपको RRB Group D Exam Date 2025 से जुड़ी संपूर्ण और भरोसेमंद जानकारी एक ही जगह पर देगा, तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB Group D Exam Date 2025 — नई ताज़ा अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D भर्ती के 32,438 पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन के बाद अब परीक्षा तिथियों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना साझा की है। लाखों अभ्यर्थियों ने इस वैकेंसी में आवेदन किया था और अब सभी की नज़र एग्जाम डेट पर टिकी हुई है।
आरआरबी ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि Railway Group D Exam 17 नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नियमों को लेकर विरोध के कारण परीक्षा को स्थगित करने और नई तारीख घोषित करने पर विचार चल रहा है।
RRB Group D New Exam Date 2025
आपको बता दे की नए परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी आधिकारिक तारीख घोषणा नहीं की गई है। RRB का कहना है कि 30 अक्टूबर के बाद ही नई परीक्षा तिथि (यदि आवश्यकता हुई) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।इसलिए उम्मीदवारों को फिलहाल केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए।
एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी कब मिलेगी?
बता दे कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि फाइनल होने के बाद मिलेगी। सभी उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी का फॉर्म भरे है वह एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले देख सकेंगे। उसके बाद एडमिट कार्ड एग्जाम से 4–5 दिन पहले RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
निष्कर्ष
RRB Group D Exam Date 2025 को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आधिकारिक अपडेट स्पष्ट करता है कि फिलहाल परीक्षा तिथि यथावत मानी जा सकती है; लेकिन विरोध की स्थिति में नई डेट भी घोषित हो सकती है। अभ्यर्थी किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली अधिसूचनाओं को ही अंतिम मानें।