Army Agniveer Admit Card 2025 : एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर से डाउनलोड, रैली 8 से 21 नवंबर तक

Army Agniveer Admit Card 2025 : उत्तर प्रदेश के वाराणसी छावनी रणबांकुरे मैदान में 8 से 21 नवंबर 2025 तक इंडियन आर्मी की रैली भर्ती आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक शैलेश कुमार के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर 2025 को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।

TA Army एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

इस भर्ती के लिए इंडियन आर्मी द्वारा एडमिट कार्ड सीधे अभ्यर्थियों की ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। प्राप्त ईमेल में दिए गए लॉगिन विवरण के माध्यम से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को ईमेल से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in
पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फिर भी अगर एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं होता है, तो उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक वाराणसी छावनी कार्यालय जाकर इसे हासिल कर सकते हैं।

रंगीन प्रिंटआउट अनिवार्य

रैली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना भी जरूरी है ताकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

रैली भर्ती में शामिल होने वाले टेस्ट

इस भर्ती में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसी प्रक्रियाओं में हिस्सा लेना होगा। सभी चरणों को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। जिनका नाम अंतिम सूची में शामिल होगा, उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Comment